फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएमओ का छापा, बीच में सर्जरी छोड़कर भागी डाॅक्टर, नर्सिंगहोम का रजिस्ट्रेशन निरस्त

Sun, 22 Nov 2020 02:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में पनकी-कल्याणपुर रोड पर चल रहे काशी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर पर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा शनिवार शाम छापा मारा। छापा सुनकर बच्चेदानी निकालने की सर्जरी कर रही डाक्टर बीच में ही आपरेशन छोड़कर भाग गई। जब सीएमओ ने फोन पर एफआईआर कराने और पुलिस भेजकर पकड़वाने की धमकी दी तो लौटकर आई।
विज्ञापन


सीएमओ ने एमसीआई से डाक्टर का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त करके सील किया जाएगा और एफआईआर होगी। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा को अस्पताल में घुसते ही अनियमितताएं मिलीं। बुखार के रोगी भर्ती थे लेकिन डेंगू, कोरोना जांच नहीं हुई थी। कोई डाक्टर नहीं मिला। यहां हेड इंजरी का गंभीर रोगी भर्ती था।

एक गंभीर रोगी को सर्वोदय नगर स्थित अस्पताल भेजने की तैयारी हो रही थी। सीएमओ फ्लू कॉर्नर और होल्डिंग एरिया आदि चेक कर रहे थे तभी पता चला कि आपरेशन थिएटर में सर्जरी हो रही है। वह ऊपर गए तो बताया कि डाक्टर नहीं प्रशिक्षित ओटी टेक्नीशियन है। उसे बुलाया तो वह कक्षा नौ की छात्रा निकली। तभी पता चला कि डाक्टर अधूरा आपरेशन छोड़कर भाग गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इस पर अधिकारी सन्नाटे में आ गए। सीएमओ ने बताया कि बच्चेदानी निकालने का मेजर आपरेशन होता है। डाक्टर बीच में कटा पेट पैक करके भाग गई। इस पर डा. रूचि राठौर को फोन किया तो बोलीं कि वह दूर निकल आई हैं। जब पुलिस भेजने, एफआईआर की बात की तो आईं और अधूरा आपरेशन पूरा किया। उनके साथ अनेस्थेटिस्ट डॉ. रीमा थीं।

उन्होंने बताया कि कक्षा नौ की लड़की के सहारे  डा. राठौर ने रोगी की जान को खतरे में डाला है। यह मेडिकल इथिक्स के खिलाफ है। उनका प्रैक्टिस के लाइसेंस को रद्द करने के लिए एमसीआईसी से सिफारिश की गई है। रोगी को कुछ हुआ तो केस दर्ज कराएंगे। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन 16 जुलाई का है। इसे रद्द किया जाएगा। अस्पताल के संचालक ने अपने को एमएससी बायोलॉजी बताई।

स्टाफ में कक्षा नौ और 10 के छात्र काम करते मिले। सीएमओ डॉ. मिश्रा ने बताया कि डॉ. राठौर ने जिसका आपरेशन किया है उसे स्टेबिल होने के बाद शिफ्ट करेंगे। अस्पताल गुर्दा और दूसरे रोगों के मरीज थे। इन्हें सील करने के बाद अस्पताल सील होगा। इसके साथ ही एफआईआर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें