फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएम के निर्देश दरकिनार…दिवाली-छठ पूजा पर भी जीएसटी की सख्ती, रेलवे पार्सलों की निगरानी करेंगे अफसर

Sun, 19 Oct 2025 09:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद जीएसटी विभाग ने कर चोरी रोकने के लिए 15 से 31 अक्तूबर तक दिवाली के दौरान भी रेलवे पार्सल और पान मसाला इकाइयों पर रोस्टर के अनुसार निगरानी लगाई है। साथ ही, अफसरों के दिवाली गिफ्ट लेने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
रेलवे पार्सलों की जांच करेंगे जीएसटी अफसर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ने दिवाली और छठ पूजा समेत त्योहारी सीजन पर बाजारों, व्यापारिक, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की जांच न करने के निर्देश दिए हैं। फिर भी जीएसटी विभाग के अफसरों की ड्यूटी रेलवे पार्सलों की निगरानी के लिए लगाई गई है। ऐसा पहली बार है कि त्योहारों पर रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगी है। 15-31 अक्तूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। दिवाली के अवकाश में भी निगरानी के निर्देश हैं। इसी तरह कैमरों के जरिए केंद्रीयकृत व्यवस्था के बंद होने की स्थिति में पान मसाला इकाइयों के बाहर भी 17-31 अक्तूबर तक का नया रोस्टर जारी किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे पार्सलों की जांच करेंगे जीएसटी अफसर - फोटो : amar ujala

पिछले साल जीएसटी विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज के निर्देश पर पानमसाला और लोहा स्टील इकाइयों के बाहर कैमरे लगाए जाने से पहले महीनों तक रोस्टर के अनुसार अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि विरोध के बाद भी पानमसाला और लोहा इकाइयों में कैमरे लगवाए गए। इसकी मॉनीटरिंग लखनऊ और लखनपुर स्थित कमांड सेंटर से की जाती है। नौ अक्तूबर को प्रमुख सचिव शहर आए थे और विभाग व अफसरों के कामकाज की समीक्षा की थी। इस दौरान हर हाल में कर चोरी रोकने के निर्देश दिए थे।

रेलवे पार्सलों की जांच करेंगे जीएसटी अफसर - फोटो : amar ujala

31 अक्तूबर तक निगरानी करने के निर्देश
दरअसल कालिंदी, कालका और श्रमशक्ति जैसी ट्रेनों के जरिए कर चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। अफसरों ने कुछ दिनों पहले अलग-अलग ट्रेनों में जांच करके बड़े पैमाने पर कर चोरी कर लाए माल को पकड़ा भी था। अब त्योहारी दिनों में भी रोस्टर के अनुसार जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। अपर आयुक्त ग्रेड-2 एसआईबी राज्य कर कानपुर जोन द्वितीय की ओर 14 अक्तूबर को रोस्टर के अनुसार 31 अक्तूबर तक निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

रेलवे पार्सलों की जांच करेंगे जीएसटी अफसर - फोटो : amar ujala

प्रपत्रों की जांच के लिए टीमों की ड्यूटी लगाई
निर्देश में कहा गया है कि 15 से 31 अक्तूबर तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन रेलवे परिसर के बाहर पार्सल ऑफिस में बुकिंग के लिए जाने वाले माल और रेलवे के माध्यम से कानपुर आने वाले माल से संबंधित प्रपत्रों की जांच के लिए टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। कानपुर सेंट्रल, घंटाघर साइड (प्लेटफॉर्म नंबर 9 की तरफ) और कानपुर सेंट्रल, कैंट साइड (प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ) सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक, फिर एक बजे से रात आठ बजे तक और फिर इसी क्रम में रोस्टर के अनुसार निगरानी होगी।

विज्ञापन

रेलवे पार्सल - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारियों और अफसरों में तरह-तरह की चर्चाएं
प्रत्येक टीम रेलवे के माध्यम से आने वाले-जाने वाले माल से संबंधित प्रपत्रों की जांच कर संबंधित विवरण रोड चेकिंग रजिस्टर में संग्रहीत बिलों का विवरण दर्ज करेंगे। इसके लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। इसी तरह अपर आयुक्त ग्रेड दो कानपुर जोन प्रथम की ओर से 17-31 अक्तूबर तक पानमसाला इकाइयों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख सचिव एम देवराज के निर्देश पर जीएसटी विभाग के अफसरों पर दिवाली गिफ्ट लेने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में विभाग में बैनर भी टांग दिया गया है। इसके बाद भी तमाम व्यापारी-उद्यमी अफसरों को उपहार देने के लिए पहुंच रहे हैं। त्योहार से पहले इस तरह की रोक से कर्मचारियों और अफसरों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें