फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तिलक हाल तक पहुंचे भाजपाई, कांग्रेसियों से दो घंटे चली तू-तू मैं-मैं

Sun, 31 Aug 2025 08:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पीएम को गाली देने के प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने गई थी। कांग्रेसी पहले से ही तैयारी में थे और महिलाओं से भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
भाजपा व कांग्रेसियों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेस्टन रोड तिलक हाल के सामने कांग्रेस और भाजपाइयों के बीच दो घंटे तक तू-तू मैं-मैं चली। पिछले दिनों कांग्रेस की ओर से पीएम मोदी के लिए अभद्रभाषा का प्रयोग करने पर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा और उत्तर व दक्षिण जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता विरोध जताने पहुंचे थे। वहीं कांग्रेसियों ने भी जवाब देने की तैयारी कर रखी थी जिसकी वजह से मामला बढ़ गया।
विज्ञापन


पुलिस के इंतजाम के बावजूद भाजपाई तिलक हाल तक पहुंच गए। यहां सामने से कांग्रेसियों के आने से दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। भाजपाई मां का अपमान कांग्रेस की पहचान नारे लगा रहे थे तो कांग्रेसी वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाने लगे। भाजपा विधायक नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री सहित कई महिलाएं कांग्रेस शर्म करो, नारी अपमान बंद करो का नारा लगाते हुए कार्यालय तक पहुंच गईं।

भाजपा व कांग्रेसियों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की योजना थी कि वह लोग प्रतीकात्मक रूप से मेस्टन रोड चौराहे तक अपना विरोध दर्ज कराएंगे। वहां पर पुलिस का कोई खास इंतजाम नहीं होने से भाजपाई गली में स्थित तिलक हाल तक पहुंच गए। दोनों दलों के बीच यह सब करीब दो घंटे तक चला।
विज्ञापन

भाजपा व कांग्रेसियों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित व दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में सरोज सिंह, अनीता त्रिपाठी, अनुसूचित मोर्चा से जयनारायण मुकेश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेस की ओर से महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता व ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, हरप्रकाश अग्निहोत्री, राजीव द्विवेदी, नरेश चंद्र त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें