फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली करने वाले भेजे गए जेल, क्रय केंद्र सील

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। किसानों सें अवैध वसूली करने वाले गांव कोटरा मकरंदपुर के धान क्रय केंद्र प्रभारी व सहायक को सजेती पुलिस ने बुधवार का जेल भेज दिया। वहीं केंद्र सील किए जाने के साथ संचालन करने वाली साईं कृपा उपभोक्ता सहकारी समिति को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी ने कोटरा मकरंदपुर में संचालित धान क्रय केंद्र में मिली अनियमितताओं के साथ किसानों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। इस पर सजेती में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी महेश वर्मा ने केंद्र प्रभारी सुबोध कुमार व सहायक बीनू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों कर्मचारियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोटरा मकरंदपुर के धान क्रय केंद्र को सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें