फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौसाना नहर में उतराता मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर (बिल्हौर)। भौसाना गांव के समीप निचली गंग नहर में वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त करवाने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, वृद्ध भीख मांगकर अपना भरण-पोषण करता था, कुछ दूरी पर ही उसकी साइकिल भी खड़ी मिली।
विज्ञापन

शिवराजपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अलख निरंजन ने बताया की निचली गंग नहर में शव उतराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने बाचीपुर गांव निवासी गोपीनाथ जोगी (60) के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेजा जा रहा है। परिजनों के मुताबिक गोपीनाथ एक दिन पूर्व घर से निकला था। दोपहर बाद नहर में शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें