फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऊंचा सुनने पर बुजुर्ग को चौकी इंचार्ज ने जड़े थप्पड़, पटकने का किया प्रयास

Sun, 29 Jun 2025 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ऊंचा सुनने पर बुजुर्ग को चौकी इंचार्ज ने थप्पड़ जड़ दिए। मामला बेकनगंज क्षेत्र का है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादशाहीनाका थाना प्रभारी के अभद्रता करने का मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ था कि हीरामन का पुरवा चौकी इंचार्ज ने करीब 68 साल के बुजुर्ग के साथ बदसलूकी कर उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। उनकी गलती बस इतनी थी कि उन्हें ऊंचा सुनाई देता है। उन्होंने चौकी इंचार्ज की बाद नहीं सुनी, जिसकी वजह से उनको पीटा गया। घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अधिकारियों के पास मामला पहुंचने पर दरोगा ने बुजुर्ग से माफी मांग ली।
विज्ञापन


बेकनगंज थाना क्षेत्र के हीरामन का पुरवा चौकी प्रभारी डीसी राय शनिवार को क्षेत्र में सबा डीजे एंड साउंड का बोर्ड लगा देख एक मकान के बाहर पहुंचे। वहां उन्होंने बुजुर्ग से साउंड संचालक के बारे में पूछताछ की। चौकी इंचार्ज की बात बुजुर्ग को समझ नहीं आई। उन्हें ऊंचा सुनने की समस्या है। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज ने जोर से बोल दिया, जिस पर बुजुर्ग ने भी तेज आवाज में जवाब दे दिया। इतनी सी बात चौकी इंचार्ज को नागवार गुजरी। उन्होंने बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिए। कॉलर पकड़कर खींचा और पटकने का प्रयास किया। बुजुर्ग की पिटाई पर क्षेत्र के लोग निकल आए। चौकी इंचार्ज ने गाली गलौज भी की। उन्होंने बीच बचाव किया। क्षेत्र के लोगों की नाराजगी पर चौकी इंचार्ज वहां से चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मकान में रहने वाले युवक चांद का कहना है कि उनके पिता को सुनाई नहीं देता है। बोर्ड किरायेदार का लगा हुआ था। चौकी इंचार्ज ने पिता के साथ मारपीट की है। अनवरगंज एसीपी अभिषेक कुमार राहुल ने चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई। बुजुर्ग को बुलाकर चौकी इंचार्ज से माफी मांगने को कहा। एसीपी के मुताबिक बुजुर्ग की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। चौकी इंचार्ज ने माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें