जांच में जुटी है पुलिस
सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए वीडियो फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि माहौल खराब करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पहचान किए गए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।