फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन बना कानपुर

Sun, 20 Dec 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ के बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत जिला खेल प्रोत्साहन समिति, जिला प्रशासन और यूपी एमेच्योर बॉक्ंिसग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 16वीं राज्य स्तरीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप का समापन ग्रीनपार्क स्टेडियम में शनिवार को हो गया। सीनियर वर्ग में कानपुर टीम ओवरऑल चैंपियन और झांसी रनरअप रही।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में आरडीएम झांसी विनर और अलीगढ़ रनरअप रही। सब जूनियर में आगरा विजेता और रायबरेली टीम उपविजेता रही। सीनियर वर्ग के विजेताओं को मुख्य अतिथि कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन सिद्दीकी ने मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कानपुर में राज्य स्तरीय महिला बॉक्ंिसग चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर ‘अमर उजाला’ और जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने रनरअप, विनर खिलाड़ियों को भी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए बधाई दी। इसके बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जूनियर वर्ग के विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल दिए।
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर, एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह, एसीएम योगेंद्र कुमार और डीडी वर्मा ने सब जूनियर ग्रुप की विजेता टीम और खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें