फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शांतिभंग में हुआ चालान, तनाव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 03 Sep 2025 11:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाजमऊ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में बुधवार शाम युवक ने दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्गा विहार तिवारीपुर निवासी राजकुमार गौतम और उनकी पत्नी रेशमा दोनों टेनरी में काम करते है। परिवार में बेटा विशाल (25), बेटी आंचल, काजल, एंजल हैं। काजल ने बताया कि भाई मानसिक बीमार है। हैलट अस्पताल से इलाज चल रहा था। बताया 24 अगस्त की रात में भाई आरी लेकर मां को मारने दौड़ा था। बचाव में आए लोगों को भी मारने दौड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में था। बुधवार को उसने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें