फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अनावश्यक चेन पुलिंग में कानपुर सेंट्रल सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ट्रेनों में बिना वजह अलार्म चेन खींचकर परिचालन प्रभावित करने में प्रयागराज मंडल में कानपुर सेंट्रल स्टेशन सबसे आगे है। मंडल में जनवरी से सितंबर तक अनावश्यक चेन पुलिंग के मामले में 2833 यात्रियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। इनमें कानपुर सेंट्रल आरपीएफ पोस्ट ने सर्वाधिक 437 यात्रियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में 274, फरवरी में 244, मार्च में 341, अप्रैल में 318, मई में 386, जून में 397, जुलाई में 289, अगस्त में 279 और सितंबर में 305 लोगों को अनावश्यक चेन पुलिंग के आरोप में पकड़ा गया। जून में सबसे अधिक 397 लोगों पर कार्रवाई हुई। आरपीएफ पोस्टवार आंकड़ों में कानपुर सेंट्रल के बाद टूंडला में 275, अलीगढ़ में 213, इटावा में 212, प्रयागराज जंक्शन में 207, फतेहपुर में 189, नैनी में 180 और फफूंद में 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मिर्जापुर में 146, प्रयागराज छिवकी में 100, मानिकपुर में 99, जबकि सूबेदारगंज और शिकोहाबाद में 96-96 लोगों पर कार्रवाई हुई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अलार्म चेन का इस्तेमाल केवल आपात स्थिति में ही करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें