फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दो साल में एयरपोर्ट की तरह बनेगा सेंट्रल स्टेशन, एडीआरएम ने अफसरों संग किया निरीक्षण

Sat, 09 May 2026 11:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एडीआरएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन का पुनर्विकास कार्य दो साल में हर हाल में पूरा हो जाएगा। यह बिल्कुल एयरपोर्ट की तरह बनेगा। यह बात शनिवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज दीपक कुमार ने कही। वह अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रहे थे। वह पनकी धाम स्टेशन भी गए और वहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार नई इमारत का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट के वेटिंग हाल जैसी सुविधाएं व संसाधन मिलें, इस पर फोकस रखना होगा। उन्होंने कैंट और सिटी साइड पर प्रस्तावित स्थायी होल्डिंग एरिया को देखकर उसे बनाने पर मुहर भी लगा दी। कहा कि गर्मी में पानी की दिक्कत न रहे। एडीआरएम ने पनकीधाम स्टेशन का दौरा करते हुए कहा कि तैयारियां पूरी रखें क्योंकि 20 मई के बाद इसका लोकार्पण होगा। इस दौरान उनके साथ रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के जीएम संजय यादव, डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल, एसीएम पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें