पथेर दाबी के शताब्दी वर्ष व बांग्ला साहित्य पर हुआ विमर्श
द्वितीय सत्र में शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती एवं उनके कालजयी उपन्यास पथेर दाबी के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में श्री सुकुमार मुखोपाध्याय ने विचार प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त बहिर्बंग में बांग्ला भाषा एवं साहित्य की वर्तमान स्थिति पर श्रीमती मोनमिता राय, विपुल गुप्ता एवं चिन्मय बोल ने विचार रखे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन
साहित्य में सामयिक पत्रिकाओं एवं लघु प्रकाशनों की भूमिका पर वासुदेव मंडल तथा शताब्दी के आलोक में महाश्वेता देवी विषय पर अनूप मुखर्जी ने वक्तव्य दिया। समारोह के दूसरे दिन भी विभिन्न शाखाओं की सहभागिता से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और दो दिवसीय शताब्दी समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।