फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिहार में जीत का जश्न…भाजपाइयों ने जगह-जगह बांटे लड्डू, राजधानी मार्ग पर पटाखे छुड़ाकर खुशी जाहिर की

Sat, 15 Nov 2025 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत पर शुक्लागंज नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी मार्ग और पोनीरोड सहित कई स्थानों पर मिष्ठान का वितरण किया। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए और पटाखे छुड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह बांटे लड्डू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिष्ठान का वितरण कर व पटाखे छुड़ाकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। नगर के राजधानी मार्ग भातूफार्म मोड़ के पास भाजपा नेता राजेश गुप्ता गोल्डी द्वारा बिहार जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं संग मिलकर लड्डुओं का वितरण कराया।

विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराने के साथ ही वहां से गुजरने वाले राहगीरों के बीच भी मिष्ठान का वितरण कराया और पटाखे छुड़ाए। इस मौके पर केडी त्रिवेदी, विजय राज सिंह, दुर्गा तिवारी, मोहित तिवारी, बबलू पांडेय, मिंटू, राजन, संतोष यादव, बऊवा, उत्कर्ष सविता, गुड्डू मिश्रा समेत अन्य कई कार्यकर्ता रहे। पोनीरोड डाकतार कालोनी में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी डॉ. एसजी शुक्ला द्वारा आमजन के बीच बिहार जीत की खुशी में मिष्ठान का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें