फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विश्व कप 2017: एकता बनी कानपुर की नगीना

Tue, 04 Jul 2017 01:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एकता बिष्ट
विज्ञापन
इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी विमिंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर 95 रनों की जीत में अहम भूमिक निभाने वाली भारत की एकता बिष्ट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कानपुर की नगीना बनकर उभरी है। 
विज्ञापन


 

डेमो
5 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ देने वाली एकता बिष्ट की कामयाबी का जश्न सोमवार को कानपुर में भी मनाया गया। एकता के शानदार प्रदर्शन पर कानपुर के टाटमिल स्थित रेलवे के ऑफिस जीएसडी में मिठाई बांटी गई। बता देे एकता कानपुर में रेलवे स्टोर्स में बतौर जूनियर क्लर्क जॅाब करती है।

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (एनसीआर) ने इस पर खुशी जताई है। जनरल मैनेजर एमसी चौहान के मुताबिक, रेलवे और देश के लिए यह गर्व का मौका है। हम अपनी एम्प्लॉई की कामयाबी से खुश हैं।

 

डेमो
पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन के पहले कम ही लोगों को पता था कि एकता कानपुर में रेलवे में जॉब करती हैं। एकता की सफलता से रेलवे स्टोर्स के कर्मचारी बेहद खुश हो गए और उन्होंने सोमवार सुबह ऑफिस में मिठाई बांटी।

 

मैच देखने पहुंचे दर्शकों में जोश
हालांकि एक दिलचस्प बात यह है कि स्टोर्स के ही कई अफसरों-कर्मचारियों को यह नहीं पता था कि उनके बीच ही भारत का नाम रोशन करने वाली एक शानदार प्लेयर जॉब कर रही है।

 
विज्ञापन

पूनम रावत 47 रन पर अपना विकेट गवाने के बाद
एकता ने बतौर जूनियर क्लर्क 21 जनवरी 2012 को जॉइन किया था। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण के अनुसार, हर खेल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में रेलवे काफी आगे रहा है। उन्होंने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर हमें गर्व करने का मौका दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें