एक ही कंपनी को ज्यादातर ठेके देने का भी आरोप
इसमें 2.80 करोड़ कमीशन दिया गया था। गुजरात सरकार को ही 23 मार्च 2026 को पुन: 13.12 करोड़ की व्हीलचेयर की आपूर्ति कर 1.58 करोड़ रुपये कमीशन दिया गया। डीलर को 12 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है। शिकायत में एक ही कंपनी को ज्यादातर ठेके देने का भी आरोप लगाया गया। सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
टीम ने अधिकारियों-कर्मचारियों से की पूछताछ
इसके लिए दोपहर करीब 12 बजे सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम एलिम्को में आई और वहां के अधिकारियों से मिलकर जांच-पड़ताल शुरू की। यह प्रक्रिया रात करीब साढ़े आठ बजे तक चली। इस दौरान टीम ने आरोपों के संबंध में अधिकारियों, कर्मचारियों से पूछा। फाइलें खंगालीं और तमाम दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराईं, जिन्हें वे अपने साथ ले गए।
सीबीआई की टीम एलिम्को आई थी पर मैं बाहर हूं, इसलिए विस्तृत जानकारी नहीं है। हमारे यहां पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। डीलरों से भी नियमानुसार कार्य कराया जाता है। गलत करने की न हमारी सोच है और न ऐसा करते हैं। -प्रवीण कुमार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एलिम्को
सीबीआई जनरल इन्क्वाॅयरी करने आई थी। उनकी टीम के सदस्यों ने मुझसे बात नहीं की। मुझे मामले की जानकारी नहीं है। -अतुल रुस्तगी, जनरल मैनेजर (फाइनेंस) और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ), एलिम्को