फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सीबीआई छापा: रूप लाल को पड़ चुका ब्रेन स्ट्रोक, कार्यालय पहुंचे पीड़ित, बोले- फंड के लिए दौड़ाया जा रहा

Fri, 20 Nov 2026 10:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छावनी परिषद में सीबीआई के छापे के दौरान जहां रिटायर सफाई नायक रूप लाल के ब्रेन स्ट्रोक व हृदय रोग से पीड़ित होने की बात सामने आई है। वहीं, कार्रवाई की सूचना पर रात में शुक्लागंज निवासी आकाश कुमार यादव और सौरभ धानविक सहित अन्य पीड़ित कार्यालय पहुंचे और फंड व नौकरी के लिए दौड़ाए जाने की पीड़ा बताई।
विज्ञापन
छावनी परिषद में सीबीआई का छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर छावनी परिषद कार्यालय में सीबीआई के छापे के दौरान कार्यालय के पास मौजूद कुछ कर्मियों और उनके परिजन ने बताया कि सफाई नायक के पद से सेवानिवृत्त रूप लाल 10 साल से अपनी पेंशन और फंड के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इसी तनाव के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था। इसके बाद हृदय की भी बीमारी हो गई। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने घूस की रकम देने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन

छापे का पता चलते ही रात में शुक्लागंज निवासी आकाश कुमार यादव, सौरभ धानविक कार्यालय के बाहर पहुंचे। आकाश ने बताया कि उसके पिता रमेश चंद्र यादव छावनी परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। 27 अक्तूबर 2018 को उनका निधन हो गया था। उनका पांच लाख रुपये फंड बकाया है। इस धनराशि और मृतक आश्रित के तौर पर नौकरी के लिए वह तभी से दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं।

Trending Videos

वंदना से मिले रिश्तेदार
इसी तरह सौरभ धानविक ने बताया कि 30 जून 2023 को उसकी दादी रामवती सेवानिवृत्त हुई थीं। उनको अभी तक फंड नहीं मिला है। सीबीआई के छावनी परिषद की अधिकारी वंदना को गिरफ्तार करने का पता चलने पर रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ रिश्तेदार छावनी परिषद के बाहर पहुंचे। अनुमति मिलने के बाद वे परिषद के कार्यालय के अंदर गए और वंदना से मुलाकात की।

सात साल में तीसरी बार फिर मारा छापा
कैंटोनमेंट बोर्ड (छावनी परिषद) में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को फिर से छापा मारा। सात साल में तीसरी बार सीबीआई यहां आई है। छह सितंबर 2023 को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने छावनी परिषद कार्यालय में छापा मारकर वरिष्ठ लिपिक और एक अन्य कर्मचारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।

भुगतान और पेंशन निर्धारण के लिए मांगी गई थी घूस
30 जून 2023 को सेवानिवृत्त हुईं फेथफुलगंज निवासी रामवती से तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक धर्मेंद्र कुमार ने कर्मचारी आनंद कुमार के जरिये पीएफ, ग्रेच्युटी भुगतान से संबंधित रकम दिलाने के एवज में 40 हजार की घूस मांगी थी।रामवती के नाती सौरभ धानुक ने बताया कि बकाया भुगतान और पेंशन निर्धारण के लिए घूस मांगी गई थी।
विज्ञापन

दोनों निलंबित कर दिए गए थे
इसके बाद सीबीआई ने वरिष्ठ लिपिक और कर्मचारी को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दोनों जेल भेज दिए गए थे। दोनों निलंबित भी कर दिए गए थे। अभी भी दोनों निलंबित चल रहे हैं। वहीं, बताया गया कि 30 अगस्त 2019 को अवैध मोबाइल टाॅवर और अतिक्रमण जांच के संबंध में सीबीआई की टीमों ने अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर कैंट बोर्ड कार्यालय में छापेमारी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें