फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑटो में महिला के बैग से नकदी व मंगलसूत्र चोरी, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 27 Oct 2025 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पर्स चोरी की शिकार शिप्रा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सागरपुरी से दासूकुआं जाने के लिए ऑटो में बैठी महिला के बैग से जेबकतरे 3600 रुपये और मंगलसूत्र पार कर दिया। पीड़िता ने हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। केडीए कॉलोनी सागरपुरी निवासी ऋषिकांत शर्मा की पत्नी शिप्रा शनिवार को अपने ससुराल यशोदानगर जा रही थीं। रास्ते में ऑटो में एक अन्य महिला अपने छोटे बच्चे के साथ सवार हुई व कुछ दूरी पर मछरिया के पास उतर गई। शिप्रा ने जब अपना बैग देखा तो रुपये व मंगलसूत्र गायब था। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि महिला के बताए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें