फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाना के खिलाफ वीडियो पोस्ट करने पर कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 19 Aug 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंकित कनौजिया, कांग्रेस सचिव तरुष पटवा व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। सफीपुर प्रथम निवासी भाजपा कार्यकर्ता सौरभ निषाद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को फेसबुक की एक आईडी से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ पोस्ट की गई।
विज्ञापन


आरोपियों ने एआई से वीडियो बनाकर एक फर्जी आईडी से पोस्ट किया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष की छवि धूमिल की गई। वहीं, आरोप लगाया कि बीते 11 अगस्त को आरोपी तरुष पटवा समेत अन्य चार लोगों ने सौरभ को जबरन रोक लिया और गालीगलौज कर पीटा था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की रही है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ता भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ मुहिम जारी रखेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें