जालसाजों ने दस्तावेज करवा लिए हस्ताक्षर
10 जनवरी 2022 को नारायण व उसके साथी देशराज को दीनू के चैंबर ले गए। आरोप है कि वहां आरोपियों ने एग्रीमेंट के बहाने धोखाधड़ी कर सीधे जमीन का बैनामा करा लिया। यही नहीं, जालसाजों ने जमीन के दस्तावेज बिना पढ़ाए और सुनाए हस्ताक्षर करवा लिए। जानकारी के बाद जब इसकी शिकायत लेकर वह दीनू के चैंबर पहुंचे थे।
रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू
वहां पहले से मौजूद दीनू, नारायण सिंह व अन्य ने गालीगलौज कर धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर डीसीपी साउथ से गुहार लगाई थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि किसान की तहरीर पर अधिवक्ता दीनू, नारायण भदौरिया, पारिवारिक मुकेश व पुनीत समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
40 लाख रुपये बीघा में तय हुआ था सौदा
पीड़ित ने बताया कि 40 लाख रुपये प्रति बीघा में सौदा तय हुआ था। आरोप है कि जालसाजों ने पूरी जमीन का 25.50 लाख रुपये में एग्रीमेंट करने के लिए बुलाया। बाकी रुपये रजिस्ट्री के बाद देने का आश्वासन दिया लेकिन इतनी ही रकम में सारी जमीन का बैनामा करा लिया। यही नहीं, एग्रीमेंट में जो 9.50 लाख रुपये का चेक दिखाया, वह भी नहीं दिया।