फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Dubey: 2.5 करोड़ की रंगदारी का मुकदमा, अधिवक्ता अखिलेश दुबे की न्यायिक हिरासत मंजूर, भेजे गए जेल

Thu, 14 Aug 2025 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कारोबारी सुरेश पाल से ढाई करोड़ की रंगदारी वसूलने के आरोप में अधिवक्ता अखिलेश दुबे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अखिलेश पर झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप है। 
विज्ञापन
अखिलेश दुबे को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में स्वरूप नगर निवासी कारोबारी सुरेश पाल से भी ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले सामने आया है। आरोपी अधिवक्ता अखिलेश दुबे को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में लेने के लिए अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन-छह  की कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। अखिलेश को कड़ी सुरक्षा में जेल से कोर्ट लाया गया था।

विज्ञापन

सुनवाई के बाद कोर्ट ने अभियोजन की अर्जी स्वीकार करते हुए अखिलेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कारोबारी सुरेश पाल ने किदवई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में अधिवक्ता अखिलेश दुबे द्वारा साजिश के तहत उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाया गया।

विज्ञापन

रवि सतीजा के मामले में भी जेल भेजा गया था
साथ ही, इससे बचाने के लिए उनसे ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली गई। बता दें कि अखिलेश को रवि सतीजा से रंगदारी मांगने के मामले में बर्रा थाने में दर्ज मुकदमे में जेल भेजा गया था। अब किदवई नगर थाने में दर्ज सुरेश पाल के मुकदमे में भी उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें