फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘हाल पूछने आया…हालत बिगाड़ गया’, चिकनपॉक्स पीड़ित तीमारदार दे गया संक्रमण, डॉक्टर समेत सात चपेट में

Thu, 08 Oct 2026 11:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के हैलट अस्पताल स्थित सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के न्यूरोसर्जरी वार्ड में चिकनपॉक्स का संक्रमण फैलने से हड़कंप मच गया है। न्यूरोसर्जरी विभाग में भर्ती एक मरीज से मिलने आए संक्रमित तीमारदार के कारण यह बीमारी फैली।
विज्ञापन
हैलट का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हैलट अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में चिकनपॉक्स का संक्रमण फैलने से हड़कंप मच गया। न्यूरोसर्जरी विभाग में भर्ती एक मरीज को देखने आए संक्रमित तीमारदार से बीमारी मरीज तक पहुंची। इसके बाद मरीज के संपर्क में आने से आसपास भर्ती दो अन्य मरीज, एक नॉन-पीजी जूनियर रेजिडेंट और तीन नर्स भी संक्रमित हो गए।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले गंभीर हालत में भर्ती मरीज से मिलने उसका तीमारदार आया था। बताया जा रहा है कि तीमारदार पहले से चिकनपॉक्स से संक्रमित था। उसके संपर्क में आने के बाद मरीज में भी बीमारी के लक्षण दिखाई दिए। मरीज को आइसोलेट किए जाने तक उसके इलाज और देखभाल में लगे डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ भी संपर्क में आ चुके थे।

Trending Videos

डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि
लक्षण सामने आने पर जांच कराई गई, जिसमें एक डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित डॉक्टर और कर्मचारियों को आइसोलेट कर दिया गया। वहीं, मरीज के आसपास के दो मरीजों को भी अलग रखा गया है और उन्हें दवाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन

संवेदनशील हिस्सों को सैनिटाइज कराया
न्यूरोसर्जरी वार्ड और सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक के संवेदनशील हिस्सों को सैनिटाइज कराया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि चिकनपॉक्स हवा और संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क से तेजी से फैल सकता है। संक्रमित स्टाफ की हालत स्थिर है और निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें