फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो की मौत, दो लोग घायल

Mon, 19 Oct 2026 11:25 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे किलोमीटर-216 पर ईसन नदी पुल के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक मुनेंद्र उर्फ मुन्ना (50) और टगोरी बालादास (56) की मौत हो गई, जबकि करिश्मा (20) और सोना (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार सवार अंकित सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा टीम ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल महिलाओं को लखनऊ रेफर कर दिया गया। कार सवार राजस्थान के रेवाड़ी से अंबेडकर नगर जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें