फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पीएचडी की खाली सीटों पर पहले NET-JRF वालों को प्रवेश, फिर रिक्त सीटों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

Tue, 10 Nov 2026 01:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News:  सीएसजेएमयू ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब खाली सीटों पर पहले नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी और इसके बाद शेष सीटों के लिए विवि प्रवेश परीक्षा आयोजित कराएगा।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में पीएचडी की खाली सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब पहले नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद भी जिन विषयों में सीटें खाली रह जाएंगी। उन्हें भरने के लिए विवि अलग से आवेदन आमंत्रित कर प्रवेश परीक्षा कराएगा।

विज्ञापन

इससे राष्ट्रीय स्तर की पात्रता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी, वहीं अन्य योग्य अभ्यर्थियों के लिए भी पीएचडी में प्रवेश का अवसर बना रहेगा। बीते दिनों विद्या परिषद की बैठक में प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव पास किया गया था। अब कार्य परिषद ने भी इसे मंजूरी दे दी है।

Trending Videos

प्रक्रिया के बाद रिक्त सीटों का आकलन किया जाएगा
नई व्यवस्था के तहत पहले चरण में नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विषयवार उपलब्ध पीएचडी सीटों पर प्रवेश का अवसर मिलेगा। इस प्रक्रिया के बाद रिक्त सीटों का आकलन किया जाएगा। जिन विषयों में सीटें खाली रहेंगी, उनके लिए विवि की ओर से अलग से आवेदन मांगे जाएंगे और अपने स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

50 फीसदी अंक पर ही साक्षात्कार का मौका
विवि की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। इसके बाद ही उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

इस सत्र में 323 सीटों पर हुए प्रवेश
विवि में इस सत्र में पीएचडी की करीब 323 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। इसके बाद भी कुछ विषयों में सीटें रिक्त रहने की संभावना को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है। पहले नेट-जेआरएफ अभ्यर्थियों को मौका देने से शोध के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पात्रता हासिल करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। दूसरे चरण में प्रवेश परीक्षा के जरिये अन्य योग्य अभ्यर्थियों को भी शोध में प्रवेश का अवसर मिल सकेगा। इससे विषयवार उपलब्ध शोध सीटों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें