फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घाटमपुर में भारी वाहनों के खिलाफ अभियान, 18 वाहन सीज…67 पर चालान की कार्रवाई, अधिकारियों ने दी चेतावनी

Fri, 05 Dec 2025 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इसमें ओवरलोडिंग, टेम्पर नंबर प्लेट और दस्तावेज के अभाव में 18 भारी वाहनों को सीज किया गया। वहीं, 67 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
घाटमपुर में सड़क सुरक्षा अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर गुरुवार रात कूष्मांडा मंदिर के पास और सजेती के अनूपुर मोड़ पर संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस सघन जांच अभियान में18 भारी वाहनों को सीज किया गया, जबकि 67 वाहनों का चालान किया गया। इस बड़ी कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

घाटमपुर में सड़क सुरक्षा अभियान - फोटो : amar ujala
एसडीएम अविचल प्रताप सिंह, एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत, एआरटीओ कहकंशा और उनकी संयुक्त टीम ने सड़क सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। इसमें  नंबर प्लेट संबंधी उल्लंघन,  ओवरलोडिंग, दस्तावेज संबंधी उल्लंघन, बिना तिरपाल के मिनरल्स का परिवहन करने वाले वाहन, शराब पीकर ड्राइविंग आदि करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

घाटमपुर में सड़क सुरक्षा अभियान - फोटो : amar ujala


निरंतर चलता रहेगा अभियान

एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा और अनुशासित परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। वहीं, एसीपी कृष्णकांत ने कहा कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें