फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अवैध पिस्टल से कनपटी पर गोली मारने वाले कारोबारी ने दम तोड़ा, पिता ने बहू पर लगाए आरोप

Sat, 21 Feb 2026 07:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कनपटी पर गोली मारने वाले कारोबारी ने दम तोड़ दिया। घटना कोहना थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई थी। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलकनगर में मंगलवार देर रात अवैध पिस्टल से कनपटी पर गोली मारने वाले कपड़ा कारोबारी सनल कपूर (40) ने शुक्रवार शाम सर्वोदय नगर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से दुखी पिता रतन ऑर्बिट निवासी सत्यप्रकाश कपूर का आरोप है कि बहू प्रियंका बेटे से आए दिन झगड़ा करती थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अधिक खून बहने और कोमा में जाने से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


सनल कपूर का नयागंज में साड़ियों का कारोबार है। परिवार में पत्नी प्रियंका, दो बेटियां झलक (13) और वानी (7) है। जनरलगंज में ट्रेडिंग का काम करने वाले सनल के पिता सत्य प्रकाश कपूर के अनुसार इकलौते बेटे सनल ने वर्ष 2010 में काहूकोठी निवासी प्रियंका से प्रेमविवाह किया था। शादी में वह और पत्नी रेखा कपूर नहीं शामिल हुए थे। शादी के बाद वह लोग इंद्रलोक विला अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर में रहने लगे। आरोप है कि बहू को उनका घर में आना-जाना पसंद नहीं था लेकिन बेटा अक्सर बहू से झगड़े की बात बताता था। उन्होंने कुछ साल पहले दोनों में समझौता तक कराया था। वहीं, कारोबारी की पत्नी प्रियंका ने ससुर के आरोपों को निराधार बताया। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि जांच की जा रही रही है। परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें