फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुंह के कैंसर से परेशान कारोबारी ने गंगा में छलांग लगाकर दी जान

Thu, 24 Jul 2025 06:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कैंसर पीड़ित कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। घटना कैंट थानाक्षेत्र के मैस्कर घाट की है। शव 12 किलोमीटर दूर मिला।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगाजल लाने की बात कहकर घर से स्कूटी से निकले बेयरिंग कारोबारी ने कैंट के मैस्कर घाट से गंगा में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना 22 जुलाई की देर शाम की है। मुंह के कैंसर से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। 23 जुलाई की शाम को कारोबारी का शव मैस्कर घाट से 12 किलोमीटर दूर महाराजपुर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


चकेरी के लालबंगला निवासी राजेश जायसवाल (53) का घुमनी बाजार में बेयरिंग का कारोबार है। कैंट इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राय ने बताया कि करीब ढाई साल से मुंह के कैंसर का इलाज चल रहा था। मुंबई तक इलाज कराया लेकिन फायदा न लगने का सोचकर धीरे-धीरे अवसाद में चले गए। मंगलवार को वह गंगाजल लाने के लिए मैस्कर घाट पहुंचे। यहां उन्होंने पहले स्कूटी स्टैंड पर लगाई। इसके बाद घाट की सीढि़यों पर कपड़े उतारकर मोबाइल फोन वहीं रख दिया। नीचे की सीढ़ी से गंगा में छलांग लगा दी। उफनाई गंगा में गहरे में जाने के कारण वह डूब गए। काफी देर बाद तक घर न लौटने पर परिजनों ने फोन किया लेकिन कॉल नहीं रिसीव हुई।
 

Trending Videos
विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक मोबाइल की घंटी बजने पर पुजारी ने कॉल रिसीव की और पूरी बात बताई। आनन फानन मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे से गोताखोरों ने गंगा में जाल डाला लेकिन कुछ नहीं पता चला। देर शाम महाराजपुर पुलिस को राजापुर में झाड़ियों किनारे शव मिला तो कैंट पुलिस से संपर्क किया। शव की फोटो भेजकर परिजनों से पहचान कराई तो चीखपुकार मच गई। परिवार में इकलौता बेटा शिवम उर्फ गोलू बिहार में सरकारी अध्यापक है। वहीं घटना के बाद पत्नी कंचन बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें