Kanpur News: टाटमिल चौराहे से ई-रिक्शा में सवार व्यापारी मोहम्मद हारून का बैग ब्लेड से काटकर 50 हजार रुपये पार कर दिए गए। घंटाघर पहुंचने पर चोरी का पता चलने पर स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
कानपुर में टाटमिल चौराहे से ई-रिक्शा में सवार व्यापारी मोहम्मद हारून से कथित तौर पर 50 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ई-रिक्शा में बैठे दो चोरों ने ब्लेड मारकर व्यापारी के बैग से रुपये निकाल लिए। घंटाघर पहुंचकर व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई।
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी को कलेक्टरगंज थाने लाया गया। व्यापारी मोहम्मद हारून की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।