फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कारोबारी से 1.04 करोड़ की धोखाधड़ी, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Feb 2026 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
काकादेव थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

काकादेव थाने में कारोबारी ने दो फर्म के संचालकों समेत पांच लोगों पर व्यापारिक लेनदेन में 1.04 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिरहाना रोड कल्पना प्लाजा निवासी अनुपम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह मेसर्स पैरागन कॉटन टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड व उमा पॉलिस्टर्स प्रा. लि. के निदेशक हैं।

विज्ञापन


उनकी कंपनी करीब छह वर्षों से वीवी टेक्सटाइल व तीन वर्षों से मेसर्स जीएलकेके इंडस्ट्रीज प्रा. लि. को पॉलिमर व मास्टर बैच दाने की आपूर्ति कर रही थी। वीवी टेक्सटाइल पर 98.50 लाख रुपये व जीएलकेके इंडस्ट्रीज पर 5.67 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। संचालकों ने योजनाबद्ध तरीके से फर्म बंद कर दी। बैंक का ऋण का भुगतान किए बिना ही मशीन व अन्य स्टॉक बेच दिया। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की किरन देवी जखोदिया, अभिषेक जखोदिया समेत तीन अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं पर रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें