फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: थाने के सामने रिटायर्ड पोस्टमास्टर को बस ने कुचला, मौत से मचा कोहराम

Wed, 03 Sep 2025 09:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उजागर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कल्याणपुर थाने के सामने बुधवार को तेज रफ्तार निजी बस ने रिटायर्ड पोस्टमास्टर को कुचल दिया। आईआईटी में सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे सीपी अखिल कुमार ने हादसा देख घायल को तत्काल कल्याणपुर सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


नारामऊ निवासी उजागर सिंह (85) सचेंडी में पोस्टमास्टर थे। साल 2000 में वह रिटायर हुए थे। परिवार में उनकी पत्नी दमयंती व पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। प्राइमरी शिक्षक बेटे महेंद्र ने बताया कि पिता शुगर की दवा लेने बुधवार सुबह इंदिरानगर रोड पर स्थित क्लीनिक गए थे। लौटते वक्त ऑटो से उतर कर सड़क पार करते वक्त सिटी बस ने उन्हें कुचल दिया। कल्याणपुर पुलिस ने उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी दी। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आसपास के लोगों में सीएम के कार्यक्रम को लेकर अफसरों की निकल रही फ्लीट को देखकर घबराए चालक के बस भगाने के कारण हादसे की चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें