फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एयरपोर्ट रोड पर चला बुलडोजर, 20 बीघा में निर्माण ध्वस्त, केडीए ने की कार्रवाई

Wed, 25 Mar 2026 11:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केडीए जोन-1ए के प्रवर्तन दस्ते ने बुधवार को एयरपोर्ट रोड के पास चार अवैध प्लॉटिंगों पर बुलडोजर चलवाया। इस दौरान 20 बीघा में अवैध रूप से बने दो मकान सील कर बाउंड्री, डीपीसी, नाला और सड़कें ध्वस्त की गईं। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी सीबी पांडेय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जाजमऊ और रूमा सहित चार स्थानों पर बिना अनुमति विकसित की जा रहीं प्लॉटिंग को तोड़ा गया। अभिषेक गुप्ता, संतोष पांडेय, अशोक वाजपेयी और अभिनव कुमार आदि की अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई हुई। प्राधिकरण ने लोगों से ले-आउट स्वीकृति और मानचित्र स्वीकृत कराने की अपील की है। बताया कि अभियान अप्रैल में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें