केडीए प्रवर्तन दस्ते ने बुधवार को तौधकपुर में बुलडोजर चलाकर 5.50 करोड़ रुपये की जमीन खाली कराई। विकास प्राधिकरण जोन-4 की प्रवर्तन प्रभारी अर्चना शर्मा ने बताया कि बिनगवां और तौधकपुर में अवैध रूप से प्लाॅटिंग कर बनाई गईं बाउंड्री तोड़े कर जमीन खाली कराई। तौधकपुर में कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध किया।
अवैध निर्माण पर चला केडीए का बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें समझाकर शांत कराने के बाद करीब पांच हजार वर्ग मीटर जमीन खाली कराई। कार्रवाई में भूमि बैंक के विशेष कार्याधिकारी बृजेंद्र उपाध्याय, अमीन अंकुर, सेन पश्चिमपारा थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।