फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: केडीए जूता मार्केट में गरजा बुलडोजर, फुटपाथ पर बनी 25 दुकानें जमींदोज; दो दिन का अल्टीमेटम दिया

Wed, 07 Jan 2026 03:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ जूता मार्केट में सीएम ग्रिड सड़क निर्माण के लिए नगर निगम ने 25 अवैध दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। अन्य दुकानदारों को दो दिन में स्वयं कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
जाजमऊ में बुलडोजर एक्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ स्थित केडीए जूता मार्केट में बुधवार को नगर निगम का बुलडोजर गरजा। जूता मार्केट में फुटपाथ पर बनी 25 दुकानों को नगर निगम ने हटाया। साथ ही, सड़क पर तख्त लगाए दुकानदारों को चेतावनी देकर हटा दिया। सीएम ग्रिड सड़क का काम जाजमऊ के वीआईपी मार्ग गल्ला गोदाम से लेकर लालबंगला चौराहे तक होना है, लेकिन यहां पर अतिक्रमण बरकरार है।

विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने कई बार दुकानदारों को अल्टीमेटम देकर हटाने के लिए कहा था, लेकिन लोगों ने कब्जा हटाया नहीं। बुधवार को नगर निगम टीम के साथ पहुंचकर फुटपाथ का कब्जा हटाया गया, बाकि लोगों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। जोन-दो के जेई अंकित ने बताया कि अभी 25 दुकानों पर कार्रवाई की गई है। आगे पूरा मार्केट साफ कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें