फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ड्रग्स माफिया के मकान पर चलेगा बुलडोजर, एडीजी जोन ने अपराधियों की संपत्ति ढहाने के दिए निर्देश

Mon, 15 Feb 2021 09:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एडीजी भानु भास्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर एडीजी जोन भानु भास्कर ने प्रदेश के अन्य शहरों की तरह यहां भी अपराधियों के  संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए है। इस कड़ी में सबसे पहले ड्रग्स माफिया सुशील शर्मा उर्फ बच्चा के मकान को ढहाया जाएगा। इसके बाद अवैध रूप से कब्जाई गई कालोनियों को मुक्त कराया जाएगा। 
विज्ञापन


बजरिया पुलिस ने पिछले साल बच्चा की शास्त्री नगर स्थित कालोनी से एक करोड़ की चरस, नकदी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद काकादेव पुलिस ने बच्चा, उसके भाई राज कुमार शर्मा उर्फ बउआ लिंडा, ऋषभ सिंह, मुकेश शुक्ला, गोलू बागमार और निसार अहमद को नामजद किया था। बच्चा कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच बढ़ाई तो पता चला कि बच्चा ने दो कालोनियों पर कब्जा कर रखा है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि श्रम विभाग की ओर से कालोनियों खाली करने के संबंध में पत्र मिला है। 23 फरवरी को कालोनियां खाली कराकर विभाग के सुपुर्द कर दी जाएंगी। रक्षा प्रतिष्ठान की अर्मापुर स्थित जमीन पर बनवाए गए मकान को गिरा दिया जाएगा।  

एडीजी के निशाने पर दागी पुलिस कर्मी भी
अपराधियों के साथ-साथ दागी पुलिस कर्मियों पर भी शिकंजा कसेगा। एडीजी ने बताया सबसे पहले थाने के उन पुराने पुलिस कर्मियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिनकी संपत्ति ज्यादा है। साथ ही 19 प्रश्नों का प्रोफार्मा भी बनवाया गया है, जिसमें नौकरी से पहले और बाद की संपत्तियों का ब्यौरा भी पुलिस कर्मियों को भरना होगा।

परिवार के सदस्यों का ब्यौरा और उनकी कमाई का जरिया व प्रापर्टी दिखानी होगी। प्रमाणपत्र भी देना होगा। एडीजी ने बताया कि कल्याणपुर, पनकी और बिठूर थाना प्रभारियों को अपराधियों की संपत्ति, आपराधिक इतिहास खंगाले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। काली कमाई से अर्जित की गई संपत्तियों को ध्वस्त किया जाएगा। वह चाहे पुलिस कर्मी ही क्यों न हो।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें