फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शुक्लागंज में बुलडोजर एक्शन, पोनी रोड पर 30 से अधिक कब्जे ध्वस्त, हंगामे के बाद सोमवार तक रुका काम

Sat, 18 Jul 2026 03:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के पोनी रोड पर चौड़ीकरण के लिए शनिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नाप-जोख में पक्षपात का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस की मौजूदगी में फिलहाल अभियान को सोमवार तक के लिए टाल दिया गया है, ताकि लोग स्वयं अपना अतिक्रमण हटा सकें।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट के पोनी रोड मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए शनिवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग पर लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन

बता दें कि पीडब्ल्यूडी द्वारा पूर्व में पोनी रोड लोहिया स्कूल से लेकर राजधानी मार्ग पोनी तिराहे तक करीब 1800 मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए चिन्नांकन का कार्य कराया था। इसमें करीब ढाई सौ से अधिक अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। इसके लिए पूर्व में विभाग द्वारा नोटिस चस्पा करने व मुनादी का काम कराया जा चुका था। 





गलत नाप जोख को लेकर पक्षपात का आरोप

आज पीडब्ल्यूडी के जेई नवीन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम पहुंची और दो जेसीबी की मदद से कब्जों को हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने गलत नाप जोख को लेकर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जेई से नोकझोक की और हंगामा किया। जेई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को भीड़ को हटाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान - फोटो : amar ujala
करीब 30 से अधिक कब्जों को हटाया गया
इसके बाद लोग शांत हुए। इसके बाद निर्णय लिया गया की एक दिन का समय और लोगों को दिया जा रहा है, ताकि वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें और सोमवार से पुनः अभियान चलाया जाएगा। आज के अभियान के दौरान करीब 30 से अधिक कब्जों को हटाया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो सोमवार को पीएसी को बुलवाकर अभियान की शुरुआत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें