फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वर्षो से बंद साधन सहकारी समिति कार्यालय में बंध रही भैंस, किसान परेशान…बोले- खाद लेने जाना पड़ता है दूर

Sat, 23 Aug 2025 01:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आजाद नगर नेतुआ स्थित साधन सहकारी समिति का कार्यालय पिछले आठ वर्षों से बंद है। इससे किसानों को खाद के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। अब इस बंद पड़े कार्यालय में भैंस बांधी जा रही हैं।
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति का कार्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में आजाद नगर नेतुआ स्थित साधन सहकारी समिति का कार्यालय जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण वर्षों से बंद है। जहां अब स्थानीय नागरिकों द्वारा भैंस बांधी जा रही है। समिति का कार्यालय न खुलने और खाद वितरण व्यवस्था बंद होने से कई किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाकर किसानों को खाद लेना पड़ रहा है। बता दें कि समिति को डिफाल्टर घोषित कर जिला प्रशासन की ओर से आजाद नगर स्थित साधन सहकारी समिति कार्यालय को करीब आठ साल पहले बंद कर दिया गया।

विज्ञापन

इसके बाद से किसानों को अब खाद के लिए उन्नाव जाना पड़ रहा है, जिसके बाद अनदेखी के कारण यहां भैंस बांधी जाने लगी। समिति के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि कई किसानों ने उधार खाद लेने के साथ ही समिति से लोन भी ले लिया लेकिन चुकाया नहीं जिस कारण इसे डिफाल्टर घोषित कर दिया गया। यहां से ग्राम पिपरी, आजाद नगर, चंपापुरवा, मुरलीपुर, लक्ष्मीखेड़ा समेत 12 गावों के किसान खाद लेते थे। समिति कार्यालय को पुन: चालू कराने के लिए प्रयास किए जा रहे है। कार्यालय में भैंस बांधने की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें