फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईआईटी में शुरू होगा बीटेक-एमबीए का डुअल डिग्री कोर्स, इस सत्र से पहली बार लिया जाएगा दाखिला

Sat, 03 May 2025 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आईआईटी में बीटेक-एमबीए का डुअल डिग्री कोर्स शुरू किया जाएगा। इसमें छात्र इंजीनियरिंग से स्नातक करने के साथ मैनेजमेंट से परास्नातक कर सकेंगे।
विज्ञापन
iit kanpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग छात्रों में मैनेजमेंट के बढ़ते रुझान को देखते हुए देश की सभी आईआईटी में बीटेक-एमबीए का डुअल डिग्री कोर्स शुरू किया जाएगा। इसमें छात्र इंजीनियरिंग से स्नातक करने के साथ मैनेजमेंट से परास्नातक कर सकेंगे। इस सत्र से पहली बार दाखिला लिया जाएगा। हालांकि अभी संस्थान तैयारी कर रहे हैं। बीटेक के अलावा बीएस-एमबीए का भी नया पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन

अभी तक आईआईटी में बीटेक और एमबीए के कोर्स अलग अलग संचालित किए जाते हैं। या फिर पांच वर्षीय कोर्स में बीआर्क, बीटेक-एमटेक डुअल डिग्री, बीएस-एमएस डुअल डिग्री में छात्र-छात्राओं को दाखिला मिलता है। इस साल से डुअल डिग्री का नया कोर्स तैयार किया गया है। पहली बार बीटेक-एमबीए और बीएस-एमबीए में भी मेधावियों को दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें