फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: धारदार हथियार से युवक की नृशंस हत्या, मंदिर के पास मिला रक्तरंजित शव, खून के निशान बने सबूत, जांच शुरू

Thu, 04 Jun 2026 09:26 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शेखपुर किशनपुर गांव के युवक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर किशनपुर गांव में एक युवक की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। बड़ी बेटी निशा ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे पड़ोस में रहने वाली चाची रामदुलारी भागते हुए आई।

विज्ञापन

बताया कि खून से लथपथ तुम्हारे पापा शिव मंदिर के पास पड़े हुए हैं। हम लोग वहां पर पहुंचे, तो देखा कि पापा की गर्दन कटी हुई थी और अधिक मात्रा में खून बह रहा था। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिवार में मां शांति तथा पत्नी किसाना के अलावा तीन बेटी निशा, मनीषा, शगुन और सबसे छोटा बेटा राज है।

Trending Videos
विज्ञापन

पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप
कालीशंकर घर के इकलौते थे। बड़े भाई और पिता रामौतार की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी जिस ओर भगा है। वहां तक खून के निशान बने हुए हैं। परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें