कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में गुरुवार तड़के ट्यूबवेल पर सो रहे किसान हरिमोहन सिंह यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सुबह उनका शव गले और दोनों हाथों पर गहरे कट के निशान के साथ खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम शव गांव पहुंचने के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस के जल्द खुलासे के आश्वासन के बाद परिजन शव को नजफगढ़ गंगा घाट ले गए। यहां पुलिस की मौजूदगी में मृतक के भाई भगवान सिंह ने अंतिम संस्कार किया। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अर्जुन, श्याम और मुलायम के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने नया नाम सामने आया है।