फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाई के दोस्तों ने बनाया था किशोरी को हवस का शिकार, सुनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 10:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों को बारासिरोही नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के रहने वाली किशोरी को बाजार जाते समय उसके भाई के दोस्तों ने बाइक पर बैठा लिया। सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया। करीब तीन दिन पहले किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां उन्हें उसके गर्भवती होने पता चला। किशोरी के घटना बताने पर पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कल्याणपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले ई-रिक्शा चालक की चार बेटियां और एक बेटा है। जानकारी के अनुसार दूसरे नंबर की बेटी की तबीतय पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उसे डॉक्टर को दिखाया तो उसके गर्भ से होने का पता चला। पूछने पर बेटी ने बताया कि तीन माह पहले जब वह घर का सामान लेने बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक से जा रहा भाई के दोस्त बिठूर के दयालपुर गांव निवासी सूरज और अलमापुर निवासी लवकुश मिले।

बाजार ले जाने के बहाने वे उसे बाइक से बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी दोनों अक्सर घर आते-जाते रहे। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों को बारासिरोही नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें