फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर घूसकांड: EPFO सख्त...जल्द होगी कार्रवाई, अफसरों के हो सकते हैं तबादले, अब तक आ चुके हैं दो मामले

Sat, 22 Apr 2023 11:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय में 11 महीने में रिश्वतखोरी के दो मामले सामने आने के बाद केंद्रीय प्रबंधन सख्त हो गया है। मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसके तहत कार्यालय के उच्च अफसरों के तबादले हो सकते हैं।
विज्ञापन
पीएफ ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय सर्वोदयनगर में 11 महीने में दो रिश्वतकांड के मामले सामने आने के बाद केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त और चीफ विजिलेंस अफसर ने सख्त रुख अपनाया है। माना जा रहा है जल्द ही विभाग में उच्चस्तर पर जल्द ही फेरबदल किया जाएगा।

विज्ञापन

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, सहायक आयुक्त समेत अन्य अफसरों के तबादले हो सकते हैं। सीबीआई एंटी करप्शन की टीम ने ने 22 मार्च को 60 हजार की रिश्वत लेते प्रवर्तन अफसर विनीत मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में सीबीआई जल्द चार्जशीट लगा सकती है।
वहीं निलंबित आरोपी विनीत ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। आरोपी प्रवर्तन अफसर को विभाग ने निलंबित कर दिया था। पिछले साल सितंबर में प्रवर्तन अफसर अमित श्रीवास्तव को भी सीबीआई ने तीन लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। हालांकि उसे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की कार्यशैली पर भी विभाग संतुष्ट नहीं
इन दोनों मामलों के बाद विभाग की छवि को झटका लगा है। सूत्रों ने बताया कि क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय में विभाग से संबंधित मामलों की सूची बन गई है। उच्च अफसरों की कार्यशैली पर भी विभाग संतुष्ट नहीं है। ऐसे में संभावना है कि बड़े स्तर पर फेरबदल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें