फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ब्रह्माकुमारी बहनों ने डीएम को बांधी राखी, दिया आध्यात्म का संदेश…लेख भी भेंट किया, कही ये बात

Wed, 06 Aug 2025 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारियों को राखी बांधकर आध्यात्मिकता का संदेश दिया। इस दौरान दुलारी दादी ने डीएम को उनके नम्र स्वभाव की सराहना करता एक लेख भी भेंट किया।
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान दुलारी दादी (96) और राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी गिरजा दीदी, सरोज बहन, रूप किशोर और सुनील मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र - फोटो : amar ujala

ब्रह्माकुमारी ने आध्यात्मिक रक्षा एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि सच्चा रक्षा सूत्र वह होता है] जो हमें आत्मिक रूप से सशक्त करे और बुराई से बचाए। जिलाधिकारी  ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस आध्यात्मिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य प्रशासनिक तंत्र को भी मानवीय मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें