फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने सात घंटा देर से आई

Sun, 18 Jan 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। दिल्ली हावड़ा लाइन के रूरा स्टेशन पर रूकने वाली एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें शनिवार को कोहरे के कारण लेट हो गई। इससे दैनिक यात्रियों को असुविधा उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दिल्ली से कानपुर सुबह चार बजकर बीस मिनट पर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटा चालीस मिनट की देरी से आई। वहीं, कानपुर से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के आठ बजकर 20 मिनट से एक घंटा 20 मिनट की देरी से नौ बजकर 40 मिनट पर आई। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को स्टेशन के टिनशेड के नीचे समय बिताना पड़ा। इसी तरह फफूंद से कानपुर जाने वाली मेमू सुबह सात बजे से दो घंटा की देरी से करीब नौ बजे आई। इसी तरह सुबह 9 बजे कानपुर जाने वाली मेमू एक घंटा 40 मिनट की देरी से दस बजकर 40 मिनट पर आई।
इसके अलावा दोपहर में कानपुर से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस दो बजे से एक घंटा की देरी से तीन बजे के करीब आई। कानपुर से टूंडला जाने वाली दोपहर तीन बजे वाली मेमू एक घंटा की देरी से चार बजे के करीब आई। जनरल टिकट लेकर गोमती से दिल्ली जाने वाले यात्री गहोबा निवासी राहुल यादव ने बताया कि बहन के घर जाने के लिए घर से निकले थे। ट्रेंन के लेट होने से रात तक बहन के घर पहुंच पाएंगे। वहीं, कानपुर जाने वाले दैनिक यात्री भूरा, रामनरेश, हरिगोपाल व शिवचरन में बताया की सर्दियों के समय भारी मुसीबत होती है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि दो दिनों से कोहरा अधिक पड़ रहा है जिससे ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें