कानपुर लेडीज क्लब की ओर से बॉलीवुड थीम पर हुई पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर लेडीज क्लब की तरफ से रविवार को मैनावती मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बॉलीवुड थीम पर पार्टी का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्यों ने जमकर मौज मस्ती की। लाल और काले ड्रेस कोड वाली पार्टी में महिलाओं ने बॉलीवुड के गानों पर कपल डांस केया। इसके बाद म्यूजिकल गेम, अंताक्षरी, प्रश्नोत्तरी और हाउजी जैसे गेम में सभी ने हिस्सा लेकर मस्ती की और विजेताओं ने उपहार पाए। यहां अध्यक्ष हिना, रुपल ठक्कर, सुनीता वार्ष्णेय, सुष्मिता गुप्ता, मीना गुप्ता, गायत्री अग्रवाल, मधु जैन आदि मौजूद रहीं।