फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भतीजे की शादी में जा रहे चाचा का सड़क किनारे शव मिला, परिजनों ने जहरखुरानी का लगाया आरोप

Tue, 21 Apr 2026 10:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सोलहू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भतीजे की शादी में शामिल होने मुंबई से गोंडा जा रहे चाचा का शव पनकी स्टेशन से 23 किलोमीटर दूर सड़क किनारे मिला। परिजन ने जहरखुरानी का आरोप लगाया है। सोलहू (40) का मुंबई के वासी इलाके में होटल है। परिवार में पत्नी समता, बेटी सीमा और एक बेटा है। सोलहू के भतीजे रामबली ने बताया कि वह भी मुंबई में काम करते हैं। भतीजे कन्हैया की 26 अप्रैल को गांव में शादी है। वह और चाचा सोमवार सुबह बोरीवली से सुबह स्पेशल से 8.50 पर गांव के लिए निकले थे।

विज्ञापन


शाम करीब चार बजे ट्रेन पनकी स्टेशन पर कुछ देर के लिए रुक गई। भतीजे के अनुसार इस दौरान चाचा सोलहू बिना बताए कहीं चले गए। ट्रेन चल दी लेकिन वह नहीं लौटे। उन्होंने घरवालों को सूचना देकर खोजबीन शुरू की। देर रात शव मिलने की जानकारी हुई। उनके पास आधार कार्ड छोड़कर कुछ नहीं मिला। रायपुरवा इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें