फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सड़क किनारे मिला लापता युवक का शव, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान…परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 11 Nov 2025 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपूरा रोड पर सोमवार शाम से लापता युवक का शव मिला है। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम से लापता चल रहे युवक दुर्गा प्रसाद का शव मंगलवार को उत्तरीपूरा रोड पर पूरा गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दुर्गा प्रसाद सोमवार शाम को बाजार के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह लापता हो गए थे। शव मिलने के बाद परिजनों ने पड़ोसी गांव के लोगों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सहायक पुलिस आयुक्त, बिल्हौर, मंजय सिंह ने बताया किउत्तरीपुरा रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान दुर्गा प्रसाद के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें