फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ईशन नदी में मिला मदरसा छात्र का शव, तीसरे दिन पुल के नीचे उतराता दिखा, गहरे पानी में जाने से डूबा था

Sat, 12 Sep 2026 09:19 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मकनपुर में ईशन नदी में नहाते समय डूबे दिल्ली निवासी मदरसा छात्र का शव तीसरे दिन शनिवार को बिल्हौर में पुल के नीचे से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के मकनपुर में ईशन नदी में नहाने के दौरान डूबे मदरसा छात्र रेहान (18) का शव तीसरे दिन शनिवार सुबह पुल के नीचे उतराता मिला। शव दिखाई देने पर खेतों की ओर जा रहे स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अरौल थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और मदरसा छात्र रेहान के रूप में पुष्टि की।

विज्ञापन

रेहान पुत्र माजिद मूलरूप से मुस्तफाबाद, दिल्ली का निवासी था और मकनपुर स्थित जामिया मस्जिद उलूम मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार शाम वह दोस्तों के साथ कर्बला स्थित ईशन नदी के घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया था।

विज्ञापन

">http://



शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई

सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई थी। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों को घटना की सूचना पहले ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें