फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गुजैनी नहर से बरामद हुआ बार अध्यक्ष का शव, जबरन कार में डालकर ले गए थे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 01 Nov 2026 01:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या के मामले पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर गुजैनी नहर से उनका शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
गुजैनी नहर में मिला शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार (70) के अपहरण और हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शनिवार रात कानपुर-झांसी हाईवे के दुर्गा मंदिर चौराहे से कार सवार बदमाशों द्वारा अगवा किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता का शव रविवार को कानपुर के गुजैनी इलाके से गुजर रही नहर में उतराता हुआ मिला।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उन्होंने हत्या के बाद शव को गुजैनी नहर में फेंका था, जिसके आधार पर कालपी और गुजैनी पुलिस ने संयुक्त रूप से यह बरामदगी की। जांच अधिकारियों के अनुसार, बदमाशों ने केस की फाइल देने के बहाने फोन कर गयादीन अहिरवार को बुलाया था और वहां से उन्हें जबरन कार में डालकर उरई की तरफ ले गए थे।

Trending Videos
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद उनका और अपहरणकर्ताओं का फोन बंद हो गया था। पुलिस ने जब हिरासत में लिए गए संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने सच उगल दिया। रविवार को फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने गुजैनी नहर से शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सनसनीखेज वारदात से वकीलों और परिजनों में गहरा शोक व आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें