फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तीन दिन से लापता युवक का कीचड़ में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Wed, 06 Aug 2025 04:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर में तीन दिन से लापता युवक का शव कीचड़ में मिला है, जिसकी प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, जबकि पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिवार के सदस्यों समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रावतपुर के मसवानपुर में तीन दिन से लापता युवक का शव कीचड़ में मिलने से हड़कंप मच गया। शव के सिर से मांस गायब है और जबड़ा तक बाहर आ गया है। उसे वजनदार वस्तु से प्रहार या तेजाब से जलाने की आशंका है। मृतक की मां के मुताबिक मोहल्ले की एक लड़की से बेटे का प्रेम प्रसंग था। तीन दिन पहले ही लड़की के परिजनों ने घर में घुसकर धमकी दी थी।

विज्ञापन

इसके बाद से युवक लापता था। रावतपुर थाने में शिकायत करने गए, तो उन्हें भगा दिया गया। बुधवार दोपहर शव मिलने की सूचना मिली। मसवानपुर के फर्रा मस्जिद के पीछे प्राइवेट कर्मी रज्जन गौतम अपनी पत्नी सुनीता और बेटा सुमित (18) और दो बेटियां पायल, नैना के साथ रहते हैं। बेटा सुमित और पत्नी सुनीत भी तम्बाकू फैक्ट्री में काम करती है।

लापता युवक का कीचड़ में मिला शव - फोटो : amar ujala

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बुधवार को घर के पास तालाब की जमीन पर कीचड़ में सुमित का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसीपी रंजीत कुमार समेत थाना पुलिस पर पहुंची और घटना की तफ्तीश की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है।

लापता युवक का कीचड़ में मिला शव - फोटो : amar ujala

खाना छोड़कर निकला था घर से
परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। मृतक की मां ने एसीपी रंजीत कुमार से बताया कि जब शिकायत करने गए तो पुलिस ने भगा दिया। मां सुनीता ने बताया कि पड़ोस की रहने वाली किशोरी से उनके बेटे का प्रेम प्रसंग था। बीते रविवार शाम को सुमित खाना खा रहा था तभी एक फोन आया जिसके बाद वह खाना छोड़कर चला गया, तब से वह नहीं आया।

घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

पुलिस पर लावरवाही का आरोप
सोमवार को युवती के पिता और तीन चाचा जबरन उनके घर में घुस आए और गाली गलौज व मारपीट की थी। इतना ही नहीं सुमित का मोबाइल फोन भी उठा ले गए। आरोप है कि जब वह शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस ने उन्हें  भगा दिया। अगर पुलिस ने समय से कार्रवाई की होती, तो शायद उनका लाल जिंदा होता। एसीपी रंजीत कुमार ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

लापता युवक का कीचड़ में मिला शव - फोटो : amar ujala

पोस्टमार्टम और सीडीआर की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी साफ
वहीं, पुलिस ने मामले में युवती के पिता और तीन चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि जिनके ऊपर आरोप लगाए गए है। पोस्टमार्टम और सीडीआर की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो सकेगी। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने भी परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उसकी भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

लड़की ने फोन कर बुलाया, बोली फोन घर पर रखकर आना
मृतक की मां का आरोप है कि रविवार शाम को लड़की का फोन आया उसने मिलने के लिए बुलाया था बोला कि फोन घर पर रख कर आना। इससे बेटे की लोकेशन न मिल सके। बेटा यहां से गया इसके बाद फिर वापस नहीं मिला। पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा बेटे का मोबाइल ही थाने में रख लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें