घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
कानपुर में देवहा के मोहम्मदपुर गांव के समीप सड़क किनारे एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सोनेलाल के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लहूलुहान अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।