फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कारोबारी के बंगले में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Jun 2025 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिहार निवासी युवक का कारोबारी के बंगले में फंदे से शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना श्यामनगर की है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामनगर में एक कारोबारी के बंगले में रविवार सुबह नौकर का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। बड़े भाई ने मामला संदिग्ध बताया है। बिहार के मधुबनी जिले के ग्राम परसौली निवासी विपती मुखिया का बेटा सिकेंदर कुमार (18) पिछले दो वर्षों से श्याम नगर में रहने वाले शोरूम कारोबारी राजेश गुप्ता के बंगले में काम कर रहा था। वह बंगले के सर्वेंट क्वाटर में रहता था।

विज्ञापन


बड़े भाई राजा ने बताया कि उनकी शनिवार रात करीब नौ बजे सिकेंदर से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उसने एक-दो दिन में मिलने की भी बात कही थी, लेकिन रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। सिकेंदर के दोनों पैर मुड़े हुए और जमीन को छू रहे थे।

विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना के पीछे क्या कारण है, इसका पता नहीं है। पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें